PUBG Mobile को कड़ी टक्कर दे रहा नया गेम Valheim
Valheim गेम ने महज तीन हफ्तों में 40 लाख गेमर्स का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है। इस गेम ने steam प्लेटफॉर्म पर भी काफी लोकप्रियता हासिल की है। इस गेम को स्टीम पर सबसे ज्यादा खेले जाने वाले गेम्स की लिस्ट में शामिल किया गया है।
स्टीम प्लेटफॉर्म पर इस गेम को खेलने के कुल समय को अगर जोड़ा जाए तो यह गेम करीब 10 हजार साल के बराबर खेला जा चूका हैं

VALHEIM का लोकप्रियता का कारण क्या है ?
- VALHEIM GAME लोगों के बीच लोकप्रिय होने का सबसे बड़ा कारण इसका आसान गेम-प्लेइंग मोड है।
- यह गेम वाइकिंग थीम पर आधारित एक उत्तरजीविता आधारित गेम है, जिसमें खिलाड़ी को जंगल में गिरा दिया जाता है और उसे अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष करना पड़ता है।
- इस खेल में, खिलाड़ी को जंगल का पता लगाने के साथ-साथ जानवरों का शिकार करने, घरों को बनाने और नष्ट करने जैसे कार्य करने होते हैं।
- इस खेल में खिलाड़ी को कुछ हथियार भी दिए जाते हैं, जिनका इस्तेमाल वह अपने अस्तित्व के लिए करता है।
VALHEIM खेल ने तोड़े कई रिकॉर्ड
- इस गेम को 2 फरवरी 2021 को लॉन्च किया गया था। इस गेम को अब 529 रुपये में खरीदा जा सकता है।
- इस गेम को लॉन्च होने के 13 दिनों के अंदर ही 20 लाख लोगों ने इस गेम को खरीद लिया था और अब यह आंकड़ा 40 लाख तक पहुंच गया है।
- यह गेम स्टीम पर उपलब्ध टॉप 250 गेम्स की लिस्ट में 57वें स्थान पर पहुंच गया है।
- इस गेम ने पोस्टल और ग्रैंड थेफ्ट ऑटो वी जैसे खेलों को पछाड़ दिया है।