अचानक दांत में होने वाले दर्द से निपटने के 5 घरेलू उपाय
आज आपको बताने जा रहे है की दांत के दर्द का घरेलू इलाज कैसे करे यह पोस्ट अंत तक देखने से आपको पता चल जाएगा की दांत के दर्द का घरेलू इलाज –

दांत दर्द क्या है?
दांत दर्द आयुर्वेद के अनुसार दांत दर्द वात दोष के कारण होता है। खान-पान, साफ-सफाई और घरेलू नुस्खों में सुधार करके दांत दर्द से छुटकारा पाया जा सकता है।
दांत दर्द में क्या नहीं खाना चाहिए
कई बार दांत दर्द के कारण चेहरे पर सूजन आ जाती है और सिर दर्द भी होने लगता है। आमतौर पर दांतों में दर्द ज्यादा गर्म या ठंडा खाना खाने, दांतों को साफ न रखने, कैल्शियम की कमी, बैक्टीरिया के संक्रमण या दांतों की जड़ों के कमजोर होने के कारण होता है।
दांत के दर्द का घरेलू इलाज
शरीर के हिस्से का दर्द कहीं का भी हो समस्या होती है। और जब दांत के दर्द की बात हो व्यक्ति परेशान हो जाता है। दांत का दर्द बर्दाश्त करना मुश्किल होता है। आप दांत दर्द को घरेलू टिप्स को अपनाकर खत्म कर सकते हैं।
1. दांत दर्द को दूर करेगा लौंग का तेल
लौंग का तेल दांत दर्द से राहत दिलाने में कारगर है। लौंग में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो दर्द को दूर करने का काम करते हैं। जहां दांत में दर्द हो वहां लौंग को दबाएं या दांत दर्द वाली जगह पर लौंग का तेल लगाएं। कुछ देर बाद धो लें। ऐसा दिन में तीन से चार बार करने से दर्द में आराम मिलेगा।
2. हींग
दांत दर्द होने पर एक चुटकी हींग को मौसमी के रस में मिला लें. अब इसे रूई में भिगो लें और दर्द हो रहे दांत के पास रख दें. यह दांत दर्द से बहुत जल्दी राहत देता है.
3. बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा भी दांत दर्द से राहत दिलाने में कारगर है। इसके लिए बस एक गिलास गुनगुने पानी में बेकिंग सोडा मिलाकर उसी पानी से धो लें। इससे आपको दांत दर्द से राहत मिलेगी।
4. लहसुन
लहसुन में एलिसिन पाया जाता है, जो एक प्राकृतिक जीवाणुरोधी तत्व है। इसलिए दांत दर्द में लहसुन बहुत फायदेमंद होता है। दांत दर्द होने पर लहसुन चबाने से काफी आराम मिलता है।
5. कलौंजी का तेल दर्द से राहत
कलौंजी का तेल दांत दर्द को कम करने में भी कारगर है। इसके लिए आप रुई लें और उसमें सौंफ का तेल लगाएं और दर्द वाली जगह पर लगाएं। रुई को कुछ देर के लिए रखें और फिर धो लें। इससे आपको राहत मिलेगी।
Sir dard ke gharelu upchar – सर दर्द के घरेलू इलाज
दांत दर्द के कारण
- स्वस्थ दांतों के लिए दांतों की देखभाल जरूरी है। दांतों की देखभाल न करने से दांतों में कीड़े लगने का डर रहता है। इससे दांतों में कैविटी हो जाती है। इससे दांत दर्द होता है।
- दांतों की जड़ों का कमजोर होना। दांतों की ठीक से सफाई न करने से दांतों की जड़ें कमजोर हो जाती हैं। इससे दांतों में दर्द होता है।
- दांतों में दर्द दांत टूटने से भी होता है।
- अक्ल दाढ़ को हटाने के दौरान दांतों में असहनीय दर्द होता है।
- ज्यादा मीठा खाने से भी दांत दर्द होता है। मीठा खाने के बाद भोजन के कण दांतों और मसूड़ों में रह जाते हैं। ये कीटाणु एसिड पैदा करते हैं, जो दांतों को नुकसान पहुंचाते हैं। यह संक्रमण दांतों की जड़ों तक पहुंचता है और दांतों में दर्द का कारण बनता है।
- कैल्शियम की कमी से दांत कमजोर हो जाते हैं, जिससे दांतों में दर्द होता है।
- दांतों में बैक्टीरिया के संक्रमण के कारण दर्द होता है।
पेट दर्द की Best दवाएं कौनसी हैं
आज आपको इस पोस्ट में बताया है की दांत के दर्द का घरेलू इलाज यदि आपको दांत के दर्द का घरेलू इलाज पसंद आया हो तो हमें कमेंट जरूर करे और पोस्ट शेयर करना न भूले।