Percentage Kaise Nikale? परसेंटेज निकालने का तरीका

How to find percentage
Percentage kaise nikale

Percentage क्या है?

यह जानने से पहले आपका यह जानना ज़रूरी है कि आखिर परसेंटेज क्या होता है। तो आपको बता दे कि परसेंटेज एक तरह फ्रैक्शन या रेश्यो होता है, जिसे 0 से 100 नंबर के बीच में व्यक्त किया जाता है। हिंदी में परसेंटेज को प्रतिशत कहा जाता है। इसे % के चिन्ह के द्वारा दर्शाया जाता है। बता दे कि परसेंटेज को pct या pct। भी कहा जाता है। यह दैनिक जीवन के विभिन्न कार्यों में उपयोग किया जाता है। जैसे लोन पर ब्याज, प्रोडक्ट पर कमीशन या फिर एग्जाम के रिजल्ट का प्रतिशत निकालने में।

प्रतिशत का अर्थ

प्रतिशत‘ शब्द का अर्थ ‘सौ में से’ है। गणित में, प्रतिशत का उपयोग अंशों और दशमलवों की तरह किया जाता है, जैसे कि संपूर्ण भागों का वर्णन करने के तरीके। जब आप प्रतिशत का उपयोग कर रहे हैं, तो पूरे को सौ समान भागों से बना माना जाता है।

एक प्रतिशत एक अंश है जिसका भाजक (निचला) 100 है। इसलिए यदि हम 50% कहते हैं, तो हमारा मतलब है 50/100 = 1/2 (रद्द करने के बाद)। तो 50% का मतलब ½ है। यदि किसी वस्तु का 10% भाग खोजना चाहते हैं, तो ‘बस’ का अर्थ ‘समय’ है। तो 10% 150 = 10/100 × 150 = 15।

यदि आपको एक प्रतिशत को दशमलव में बदलना है, तो बस 100 से विभाजित करें। उदाहरण के लिए, 25% = 25/100 = 0.25। दशमलव को प्रतिशत में बदलने के लिए, 100 से गुणा करें। इसलिए 0.3 = 0.3 × 100 = 30%।

Percentage निकालने का तरीका

हमने अपने आर्टिकल में आपको बताया कि परसेंटेज क्या है तथा इसका क्या इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन अब हम आपको परसेंटेज निकालने का तरीका बताने जा रहे है। आपको बता दे कि परसेंटेज निकालने के तीन मेथड होते है।
Percentage निकालने का तरीका

परसेंटेज पता करने के लिए

परसेंटेज निकालने का फ़ॉर्मूला Scored Marks × 100 ÷ Total Marks होता है। इसे अगर सरल शब्दों में समझा जाए तो आपने जितने अंक हासिल किए उसको 100 नंबर से गुणा करे और जो भी रिजल्ट आता है उसे कुल मार्क्स से भाग कर दे। उदाहरण के लिए अगर किसी स्टूडेंट ने 600 में से 300 मार्क्स हासिल किए तो उसका परसेंटेज निकालने के लिए –

  • सबसे पहले आपको 300 को 100 से गुणा करना है, तो उसका रिजल्ट 30,000 आएगा।
  • अब आपको 30,000 को 600 से भाग देना होगा, इसका रिजल्ट 50 आएगा।
  • इसका अर्थ है कि अगर किसी ने 600 में से 300 अंक हासिल करें है तो उसका परसेंटेज 50% होगा।

परसेंटेज से नंबर कैसे पता करें

अगर आपको परसेंटेज पहले से पता है और आपको कुल अंक के विषय में पहले से जानकारी है, तो ऐसे में आपको एग्जाम में अपने अंक पता करने के लिए अपने अंक को X मानना होगा।

अब आपको कुल मार्क्स को 100 से भाग देना होगा। अब जो भी रिजल्ट आये उसका परसेंटेज में गुणा करना होगा। ऐसे में आपको यह पता चल जाएगा कि आपको कितने मार्क्स मिले। उदाहरण के तौर पर अगर आपने 600 मार्क्स का पेपर दिया और आपका परसेंटेज 50% है तो अपने मार्क्स पता करने के लिए-

  • आपको 600 को 100 से भाग देना होगा, जिसका हल 6 मिलता है।
  • अब आपको अपने परसेंटेज यानी 50% में 6 का गुणा करना होगा, जिसका हल 300 मिलता है।
  • अर्थात किसी को 600 मार्क्स के पेपर में यदि 50% आता है तो उसने 300 मार्क्स हासिल किए है।

कुल नंबर पता करने के लिए

अगर आपको यह पता है कि आपको परीक्षा में कितने परसेंटेज हासिल हुआ तथा आपके मार्क्स कितने थे, लेकिन आपको यह नहीं पता कि कुल पेपर कितने मार्क्स का था। तो इसके लिए आपको कुछ अलग तरीके से गणना करने की जरूरत है। ऐसे में आपने जितने मार्क्स हासिल किये है उसे 100 नंबर से गुणा करना होगा।

अब जो भी रिजल्ट आता है उसे अपने परसेंटेज से भाग देना होगा, तो आपको कुल मार्क्स पता चल जाएंगे। उदाहरण के लिए अगर आपने एग्जाम में 300 मार्क्स हासिल करे और आपके परसेंटेज 50% आये हो तो कुल मार्क्स का पता लगाने के लिए-

  • आपको सबसे पहले 300 को 100 से गुणा करना होगा, जिस रिजल्ट 30,000 आता है।
  • अब आपको अपने परसेंटेज 50 में 30,000 को भाग करना होगा, जिसका रिजल्ट 600 आता है।
  • इसका अर्थ यह हुआ कि आपको एग्जाम में 300 मार्क्स और 50% परसेंटेज है तो आपको कुल 600 नंबर मिले।

मोबाइल से परसेंटेज कैसे निकाले

दोस्तों परसेंटेज निकालना से पहले थोड़ा हम ये भी जानलेते हैं कि परसेंटेज क्या होता है तो दोस्तों परसेंटेज २ शब्दो से मिल के बना है। per+cent. दोस्तों per का मतलब हर और cent का मतलब होता है हिसा।
दोस्तों cent को 100 माना जाता है जो कि 100 वे हिस्से पर आधरित होता है परसेंटेज का चिह्न (%) होता है। दोस्तों प्रतिशत निकलने के लिए पहले आपको प्राप्त भाग को कुल भाग से भाग करना होता है फिर निकला गया अंक को 100 से गुना करना होता है।

Percentage का उपयोग

जैसा कि हमने आपको जानकारी दी कि दैनिक जीवन के विभिन्न कार्यों परसेंटेज बहुत काम आता है। आइये जानते है इसका उपयोग कहा कहा होता है।

  • किसी एग्जाम के रिजल्ट में कुल कितने नंबर हासिल किये यह परसेंटेज पर ही आधारित होता है।
  • जब किसी दुकान में कोई डिस्काउंट ऑफर दिया जाता है, तो वह भी परसेंटेज से दर्शाया जाता है।
  • बैंक में पर्सनल लोन, बिजनेस लोन या फिर किसी अन्य तरह के लोन लिए जाते है, तो उसका ब्याज आपको परसेंटेज के माध्यम से ही बताया जाता है।
  • किसी कंपनी में कार्य करने वाले विक्रेता को प्रोडक्ट की खरीद पर परसेंटेज में भी कमीशन मिलता है।
  • वहीं किसी कंपनी के प्रॉफिट और लॉस को परसेंटेज में ही ज्ञात किया जाता है।

अंतिम शब्द

इस लेख में दीपक यादव ने आपको बताया कि  Percentage क्या है और इसका उपयोग किस लिए किया जाता है। लेकिन अब हम आपको प्रतिशत की गणना करने का तरीका बताया है उम्मीद है आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया होगा तथा आप जान गए होंगे कि Percentage कैसे निकाले।  

x