वर्तमान में भारत के राष्ट्रपति कौन हैं? भारत के राष्ट्रपतियों की सूची
दोस्तों नमस्कार , दोस्तों आपको तो पता ही होगा की देश में सर्वोच्च पद राष्ट्रपति पद को माना जाता है और देश में प्रथम नागरिक का दर्जा राष्ट्रपति पद को प्राप्त है। तो आओ बात करें की वर्तमान में भारत के राष्ट्रपति कौन हैं? भारत के राष्ट्रपतियों की सूची के बारे में-

वर्तमान में भारत के राष्ट्रपति
वर्तमान में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी हैं, वह एक आदिवासी समाज से ताल्लुक रखती हैं। 25 जुलाई 2022 को, उन्होंने भारत के पंद्रहवें राष्ट्रपति के रूप में पद ग्रहण किया।
उनका जन्म 20 जून, 1958 को ओडिशा प्रांत के मयूर भंज जिले के एक छोटे से गाँव बैदापोसी में हुआ था। द्रौपदी मुर्मू जी राष्ट्रपति का पद संभालने से पहले विधायक रह चुकी हैं।
वर्तमान में द्रौपदी मुर्मू जी की उम्र 64 वर्ष है, उनके पिता का नाम बिरंची नारायण टुडू है जो एक आदिवासी समूह के संथाल परिवार से हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने ओडिशा के रामादेवी महिला कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है।
आदिवासी समाज के प्रति समाज सेवा की भावना रखने वाली द्रौपदी मुर्मू ने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद अरबिंदो इंटीग्रल एजुकेशन सेंटर में आदिवासी लोगों को मुफ्त शिक्षा देकर समाज सेवा का काम बखूबी किया है।
इसके बाद बीजद और भाजपा गठबंधन की सरकार में रहते हुए वर्ष 2000 से 2002 के बीच वाणिज्य एवं परिवहन विभाग में रहते हुए मंत्री पद पर रहे। 2002 से 2004 तक, उन्होंने ओडिशा राज्य सरकार के मत्स्य पालन और पशुपालन संसाधन विभाग में मंत्री के रूप में भी काम किया है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राजनीतिक करियर
- द्रौपदी मुर्मू का राजनीतिक जीवन वर्ष 1997 में शुरू हुआ जब उन्हें ओडिशा राज्य के रायरंगपुर क्षेत्र के पार्षद के रूप में चुना गया।
- पार्षद पद के लिए चुने जाने के बाद कुछ समय के लिए द्रौपदी मुर्मू जी रायरंगपुर क्षेत्र की उपाध्यक्ष भी रही हैं।
- धीरे-धीरे, राजनीतिक क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत के बाद, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अनुसूचित जनजाति के राज्य अध्यक्ष के रूप में चुना गया।
- इसके बाद वर्ष 2007 में द्रौपदी मुर्मू को सर्वश्रेष्ठ विधायक के रूप में “नीलकंठ पुरस्कार” से सम्मानित किया गया।
- द्रौपदी मुर्मू जी वर्ष 2013 से वर्ष 2015 तक राष्ट्रीय कार्यकारिणी के रूप में भाजपा के अनुसूचित जनजाति मोर्चा की सदस्य रही हैं।
- इस बीच, 2015 से 2021 तक, वह झारखंड राज्य के राज्यपाल के रूप में भी काम कर चुकी हैं।
भारत के राष्ट्रपतियों की सूची
संख्या | नाम | कार्यकाल |
---|---|---|
1. | डॉ. राजेंद्र प्रसाद | जनवरी 26, 1950 – मई 13, 1962 |
2. | डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन | मई 13, 1962 – मई 13, 1967 |
3. | डॉ. जाकिर हुसैन | मई 13, 1967 – मई 03, 1969 |
4. | वराहगिरि वेंकटगिरि | मई 03, 1969 – जुलाई 20, 1969 |
5. | मोहम्मद हिदायतुल्लाह | जुलाई 20, 1969 – अगस्त 24, 1969 |
6. | वराहगिरि वेंकटगिरि | अगस्त 24, 1969 – अगस्त 24, 1974 |
7. | फखरुद्दीन अली अहमद | अगस्त 24, 1974 – फरवरी 11, 1977 |
8. | बासप्पा दनप्पा जत्ती | फरवरी 11, 1977 – जुलाई 25, 1977 |
9. | नीलम संजीव रेड्डी | जुलाई 25, 1977 – जुलाई 25, 1982 |
10. | ज्ञानी जैल सिंह | जुलाई 25, 1982 – जुलाई 25, 1987 |
11. | रामास्वामी वेंकटरमण | जुलाई 25, 1987 – जुलाई 25, 1992 |
12. | शंकरदयाल शर्मा | जुलाई 25, 1992 – जुलाई 25, 1997 |
13. | के. आर. नारायणन | जुलाई 25, 1997 – जुलाई 25, 2002 |
14. | ऐ. पी. जे. अब्दुल कलाम | जुलाई 25, 2002 – जुलाई 25, 2007 |
15. | प्रतिभा पाटिल | जुलाई 25, 2007 – जुलाई 25, 2012 |
16. | प्रणब मुखर्जी | जुलाई 25, 2012 – जुलाई 25, 2017 |
17. | राम नाथ कोविन्द | 25 जुलाई 2017 से 24 जुलाई 2022 |
18. | द्रौपदी मुर्मू | 25 जुलाई 2022 से अभी तक |
भारत के प्रथम राष्ट्रपति कौन थे?
डॉ. राजेंद्र प्रसाद साधिन भारत के पहले राष्ट्रपति थे। 26 जनवरी 1950 से 12 से अधिक वर्षों तक भारत के राष्ट्रपति रहे। उस समय भारत के प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू थे और उपराष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन थे।
डॉ. राजेंद्र प्रसाद गांधी जी के सबसे करीबी थे। उनका जन्म 3 दिसंबर 1884 को बिहार राज्य के सिबन जिले में हुआ था। डॉ. राजेंद्र प्रसाद पेशे से वकील थे।
अपने छात्र जीवन के दौरान, वे कलकत्ता में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की वार्षिक बैठक में शामिल हुए। रामनाथ कोविंद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक थे। बाद में वे भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बने।
रामनाथ कोविंद 1994 में राज्यसभा सांसद चुने गए थे। उन्हें पहली बार 8 अगस्त 2015 को तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल द्वारा बिहार के राज्यपाल के रूप में चुना गया था।
वह 20 जून, 2017 तक बिहार के राज्यपाल के पद पर रहे। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का कार्यकाल समाप्त होने के बाद रामनाथ कोविंद 14वें राष्ट्रपति चुने गए।
भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति कौन थी?
प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति थीं। उन्होंने 2006 में भारत के 12वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी। उस समय भारत के प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह थे।
प्रतिभा पाटिल का जन्म 19 दिसंबर 1934 को जलगाँव, महाराष्ट्र, भारत में हुआ था। वह वर्तमान में राजस्थान के राज्यपाल के रूप में कार्यरत हैं।
राष्ट्रपति के पास क्या शक्तियाँ होती हैं?
क्या आप जानते हैं कि देश के राष्ट्रपति के पास कौन-कौन सी शक्तियाँ होती हैं, यदि नहीं, तो नीचे दी गई जानकारी के अनुसार संबंधित शक्तियों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
- भारत के संविधान के तहत देश का राष्ट्रपति तीनों सेनाओं का सर्वोच्च सेनापति होता है।
- संविधान के अनुच्छेद 72 के तहत राष्ट्रपति द्वारा सजायाफ्ता अपराधी की मौत की सजा को माफ किया जा सकता है।
- राष्ट्रपति द्वारा अनुच्छेद 352 के तहत आपातकाल की घोषणा की जा सकती है।
- किसी भी राज्य में विधानसभा भंग होने पर अनुच्छेद 356 के तहत राष्ट्रपति शासन लगाया जा सकता है।
- अन्य देशों में अंतर्राष्ट्रीय संधियाँ राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बिना नहीं होती हैं।
- राष्ट्रपति अपने विवेकानुसार संसद द्वारा पारित किसी भी कानून को पुनर्विचार के लिए वापस भेज सकता है।
- राष्ट्रपति अपनी शक्तियों के लिए वर्तमान सरकार के मंत्रिमंडल से परामर्श कर सकता है।
भारत के प्रथम प्रधानमंत्री कौन थे और प्रधान मंत्रियों की सूची
राष्ट्रपति का पद संभालने के बाद लाभ
- राष्ट्रपति का पद संभालने के बाद उन्हें पांच लाख रुपए मासिक वेतन दिया जाता है।
- मासिक वेतन लेने के साथ-साथ उन्हें कई अन्य सुविधाएं भी दी जाती हैं, जैसे आवास, चिकित्सा, यात्रा आदि से संबंधित भत्ते।
- यदि राष्ट्रपति की पत्नी या पति जीवित हैं, तो उन्हें सचिव सहायता के रूप में 30,000 रुपये मासिक भी दिया जाता है।
- राष्ट्रपति का पद संभालने के बाद राष्ट्रपति भवन में रहने की सुविधा दी जाती है। यह राष्ट्रपति भवन दिल्ली में स्थित है जिसमें 340 कमरे हैं जिनमें 200 लोग रहते हैं। करीब 5 एकड़ में राष्ट्रपति भवन मौजूद है।
- राष्ट्रपति की छुट्टी मनाने के लिए देश में दो जगह बनाई गई हैं, एक हैदराबाद में राष्ट्रपति निलयम और शिमला में रिट्रीट बिल्डिंग।
- राष्ट्रपति के काफिले के लिए 25 मर्सिडीज कारें चलती हैं, जिनकी सुरक्षा के इंतजाम काफी ऊंचे स्तर के होते हैं।
बिहार की जनसंख्या कितनी है और जनसंख्या घनत्व ?
निष्कर्ष- दोस्तों इस पोस्ट में हमने आपको बताया है की वर्तमान में भारत के राष्ट्रपति, भारत के प्रथम राष्ट्रपति और भारत के राष्ट्रपतियों की सूची के बारे में जानकारी दी है, अगर जानकारी पसंद आयी तो कमेंट करें और पोस्ट को शेयर करें।