तुलसी के बीज (सब्जा बीज) के फायदे और नुकसान

तुलसी की एक प्रजाति के पौधे से मिलते हैं। इसको सब्जा बीज, स्वीट बेसिल के नाम से भी जाना जाता है। तुलसी की पत्तियों का इस्तेमाल कई बीमारियों के इलाज में किया जाता है, वहीं तुलसी के बीजों का प्रयोग भी कई बीमारियों और शरीर को स्वस्थ रखने के लिए किया जाता है।

Basil Seeds
Basil Seeds

तुलसी की पत्तियां ही नहीं, बीज भी होते हैं फायदेमंद

तुलसी की पत्तियों के साथ ही इसके बीज भी काफी गुणकारी होते हैं। तुलसी के बीजों से कई तरह की सेहत संबंधित समस्याओं का उपचार किया जाता है। तुलसी के पौधे को पवित्र माना गया है। अधिकतर भारतीय घरों में तुलसी का पौधा दिखाई देता है।

वर्षों से तुलसी की पत्तियों का इस्तेमाल आयुर्वेदिक इलाज में किया जाता रहा है। आज भी लोगों को जब गले में खराश, खांसी, जुकाम जैसी समस्या होती है, तो लोग तुलसी का काढ़ा पीने की सलाह देते हैं।

तुलसी की पत्तियों के साथ ही इसके बीज भी काफी गुणकारी होते हैं। तुलसी के बीजों से कई तरह की सेहत संबंधित समस्याओं (tulsi ke beej ke labh) का उपचार किया जाता है।

तुलसी के बीज के फायदे

तुलसी के बीजों में अधिक मात्रा में फ्लेवोनॉएड, फिनोलिक तत्व मौजूद होते हैं। ये दोनों ही तत्व इम्यून सिस्टम को बूस्ट करते हैं। तुलसी के बीजों में एंटीऑक्सीडेंट्स होने के कारण रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है।

शरीर में होने वाले सूजन को करे कम

शरीर में होने वाली सूजने की समस्या को कम करने के लिए भी आप तुलसी के बीजों का सेवन कर सकते हैं। तुलसी के बीजों में एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व होते हैं, जो एडिमा से बचाव करते हैं।

तनाव से दिलाए छुटकारा

कोरोना काल में आजकल अधिकतर लोग तनाव, चिंता के शिकार हो रहे हैं। ऐसे में तुलसी के बीजों का सेवन करने से तनाव की समस्या से बचाव हो सकता है।

इन बीजों में दिमाग को कूल, काम और सूदिंग करने के गुण होते हैं, जिससे तनाव कम होता है। तुलसी की पत्तियों में कुछ ऐसे गुण मौजूद होते हैं, जो दिमाग के थकान को दूर करते हैं। इससे डिप्रेशन कम करने में भी मदद मिलती है।

वजन कम करे तुलसी के बीज

वजन कम करने का भी आसान तरीका है तुलसी के बीज। इसमें कैलोरी और फैट बिल्कुल नहीं होता है। इन्हें खाने से भूख जल्दी नहीं लगती है। देर तक पेट भरे होने का अहसास होता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि इन बीजों में फाइबर अधिक होता है, जिससे लंबे समय तक पेट भरा रहता है। ऐसे में वजन कम करना आसान हो सकता है।

पैर दर्द की बेस्ट दवाई कौनसी है?

दिल की सेहत का रखे ख्याल

तुलसी के बीज दिल की सेहत का भी ख्याल रखते हैं। शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल सही बना रहता है। ब्लड प्रेशर हाई-लो नहीं होने देता है। ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव से दिल की सेहत पर असर पड़ता है। तुलसी के बीजों को चबाकर खाएं या भोजन में शामिल करें, कार्डियोवैस्कुलर डिजीज से बचे रहेंगे।

जुकाम की दवाई और घरलू उपचार

बॉडी हीट को कम करे

गर्मियों के दौरान अपनी ड्रिंक में शामिल करके इन बीजों का सेवन एक आइडियल फूड है। यह शरीर की गर्मी को कम करने में मदद करता है क्योंकि ये बीज एक नैचुरल कूलेंट के रूप में काम करते हैं।

इसलिए ही इनका उपयोग कई डिटॉक्स ड्रिंक्स में किया जाता है। दही से लेकर ड्रिंक में मिलाने तक, ये बीज शरीर की गर्मी को कम करके तापमान को बैलेंस करते हैं।

पीलिया की दवा और घरेलू उपचार

बालों के लिए लाभकारी

तुलसी के बीजों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट बालों के विकास को प्रोत्साहित करने और समय से पहले बालों के झड़ने को रोकने में मदद करते हैं। ये स्कैल्प में होने वाली सूजन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को रोकने में भी मदद करते हैं।

बराबर मात्रा में आंवला और तुलसी का चूरन लें। इसमें थोड़ी सी मात्रा में नारियल तेल और बीजों को मिला कर पेस्ट बनाएं। पेस्ट को बालों पर लगाएं। इसे नियमित रूप से लगाने से बालों के झड़ने से छुटकारा मिलता है।  

कब्ज की दवाई और घरेलू इलाज

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *